Firefox के ज़रिए, वेब पेज अनुवाद करें

सीधे Firefox ब्राउज़र के ज़रिए, 100 से भी ज़्यादा भाषाओं से अपनी भाषा में अनुवाद करें – पहले से बहुत आसान।

इंटरनेट पर एक-से-एक चीज़ें हैं, मगर उनमें से कई चीज़ें अंग्रेज़ी में नहीं हैं — और लाखों लोगों को इसके लिए अनुवाद की ज़रूरत पड़ती है। आप Firefox को 100 से ज़्यादा भाषाओं में डाउनलोड कर सकते हैं, ताकि आपके ब्राउज़र मेनू, नोटिफ़िकेशन और मैसेज आपकी पसंद की भाषा में दिखाई दें। पर जो कंटेंट आप अपने ब्राउज़र से खोजते हैं, उसके अनुवाद की समस्या फिर भी बनी रहेगी।

Firefox अनुवाद

Firefox अनुवाद एक्सटेंशन उन वेब पेजों के कंटेंट का स्वचालित ढंग से अनुवाद कर सकता है, जिन्हें आप देख रहे हैं। कुछ क्लाउड-आधारित विकल्पों से अलग, यह एक्सटेंशन Firefox में टेक्स्ट का अनुवाद उसी स्थान पर करता है, इसलिए आप जिस कंटेंट का अनुवाद कर रहे हैं वह आपके डिवाइस या कंप्यूटर से बाहर नहीं जाता है।

Get Firefox Translations

Google Translate पर

Google Translate फ़िलहाल 100 से ज़्यादा भाषाओं में उपलब्ध है* और इसे दुनियाभर में लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। मगर अपने पेज से बार-बार translate.google.com पर जाना और अनुवाद करके पढ़ना बहुत झंझट भरा होता है। Google Translate एक्सटेंशन आपके मौजूदा पेज पर ही अनुवाद किए जाने को और ज़्यादा आसान बना देता है।

Google Translate शुरू करें

इंस्टॉल कर लेने के बाद, जिस टेक्स्ट को आप अनुवाद करना चाहते हैं उसे हाइलाइट करें और राइट-क्लिक करें। आपको दो विकल्प दिखाई देंगे: 1) यह आपको translate.google.com पर ले जाता है जहाँ आपके द्वारा चुना गया टेक्स्ट अपने आप ही अनुवाद वाले फ़ील्ड में दिखाई देने लगता है; या 2) वाक्य का ऑडियो उच्चारण सुनें (Google Text-to-Speech द्वारा संचालित), जो कि काफ़ी उपयोगी है अगर आप कोई नई भाषा सीखने की कोशिश कर रहे हैं।

Firefox में भाषाएँ बदलें

अगर आप पहले से ही Firefox इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप अपने ब्राउज़र की भाषा बदल सकते हैं या Firefox इंटरफ़ेस में भाषाएँ जोड़ सकते हैं। यहाँ से इसका तरीका जानें।

*Google Translate एक्सटेंशन से आप फ़िलहाल ये भाषाएँ अनुवाद कर सकते हैं:

Afrikaans, عربي, Azərbaycanca, Беларуская, Български, বাংলা, Bosanski, Català, Čeština, Cymraeg, Dansk, Deutsch, Ελληνικά, English, Esperanto, Eesti keel, Euskara, فارسی, suomi, Français, Frysk, Gàidhlig, Galego, עברית, Hrvatski, magyar, Հայերեն, Bahasa Indonesia, íslenska, Italiano, 日本語, ქართული, Қазақ, ខ្មែរ, ಕನ್ನಡ, 한국어, Lietuvių, Latviešu, Македонски, മലയാളം, मराठी, Melayu, မြန်မာဘာသာ, Norsk bokmål, नेपाली, Nederlands, Polski, Português, Română, Русский, සිංහල, slovenčina, Slovenščina, Shqip, Српски, Svenska, தமிழ், తెలుగు, ไทย, Türkçe, Українська, اُردو, Oʻzbek tili, Tiếng Việt, isiXhosa, 中文, साथ ही, अन्य भी!

Firefox सभी के लिए है